मऊ, जनवरी 31 -- मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित दौलसेपुर गांव की निवासी प्रमिला देवी ने कुछ व्यक्तियों पर उनके पुश्तैनी रास्ते को करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि नवीन परती गाटा संख्या 1175 और चकमार्ग संख्या 1171 और 1174 से उनका परिवार वर्षों से आवागमन करता रहा है। प्रमिला देवी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने बलपूर्वक दीवार बनाकर इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया है। इस कारण उनके परिवार को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है।बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वह कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन दे चुकी हैं। हालांकि, उनका आरोप है कि प्रत्येक बार बिना मौके पर जांच किए ही झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.