गौरीगंज, जनवरी 13 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के गोगमऊ निवासी संदीप कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसके विपक्षी अंजनी मिश्र व अनुरुद्ध मिश्र पुत्रगण राधेश्याम ने मिलकर उसकी पुश्तैनी दीवार को गिरा दिया। जब उसने उनको ऐसा करने से रोका तो दोनों ने लाठी और गहदाला लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर वह घर में घुस गया तो उसकी जान बच सकी। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...