चक्रधरपुर, फरवरी 15 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मझगांव प्रखंड की मेहरुन्निसा को सात साल पहले पीएम आवास स्वीकृति हुई थी। लेकिन सात साल बाद भी पुश्तैनी जमीन विवाद के कारण वह अपने ही जमीन पर आवास नहीं बना पा रही हैं। शनिवार को उन्हेंने चक्रधरपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान से मुलाकात की और न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जमीन में उसे हिस्सा मिला है, लेकिन परिवार के ही सदस्यों द्वारा उन्हें अपने ही पुश्तैनी जमीन घर का निर्माण कराने के लिए नहीं दे रहे हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने मझगांव प्रखंड के बीडीओ सहित जिले के उपायुक्त से शिकायत कर मेहरुमन्निसा को न्याय दिलाने की मांग की है, ताकि वह अपने पुश्तैनी जमीन पर अपना घर बना सकें। उन्होंने इसकी डालसा से भी शिकायत करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.