शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर दी है कि शनिवार रात आठ बजे उसकी 21 वर्षीय पुत्री सोनम को रामबाबू पुत्र कल्लू, ग्राम पोहकरपुर थाना बण्डा, बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पिता ने बताया कि बेटी के साथ चांदी की पायल, एक जोड़ी कुंडल, सोने की लड़ी और मोबाइल भी ले लिया गया। इसके अलावा बेटी के खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उनकी पुत्री के जेवर जल्द मिल जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.