शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- पुवायां तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 40 दिव्यांग बच्चों को शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निशुल्क उपकरण वितरित किए गए। इस वितरण कैंप में बच्चों को बैसाखी, हियरिंग एंड, स्टील चेयर, टीएलएम किट, रोटेटर समेत अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए।कार्यक्रम में जिला समन्वयक सोहन शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार शुक्ला, शिक्षक अमित मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजीव कुमार समेत कई शिक्षक और फिजियोथैरेपिस्ट अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे। अभिभावकों ने भी बच्चों की खुशी में हिस्सा लिया। बच्चों ने उपकरण पाकर प्रसन्नता जताई और इसकी उपयोगिता पर संतोष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.