शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- पुवायां के कहिमारा रोड निवासी ब्रह्मानन्द गुप्ता और ममता गुप्ता की पुत्री प्रगति गुप्ता का भारतीय नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। प्रगति ने यह सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे पुवायां क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रगति ने प्रारंभिक से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक की शिक्षा द सेक्रेड हार्ट एकेडमी पुवायां से सीबीएसई बोर्ड के तहत प्रथम श्रेणी में पूरी की। इसके बाद बरेली के राजश्री कॉलेज से बीटेक कंप्यूटर साइंस की डिग्री हासिल की। सोमावर को केरल में प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुईं। उनकी सफलता पर एकेडमी के डायरेक्टर संजीव मेहरोत्रा और प्रधानाचार्या संध्या रानी अवस्थी समेत समस्त स्टाफ ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.