सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- बेखौफ चोरों ने अनादित्य विहार कालोनी में दो मकानों को खंगाल दिया। चोर हजारों रुपये की नगदी, लाखों के सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच की। पीडि़तों ने तहरीर देकर चोरों को पकड़कर सामान बरामद करने की मांग की है। थाना जनकपुरी क्षेत्र की अनादित्य विहार कालोनी निवासी अमर सिंह किसान है। उनके गांव झिंझौली में खेत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात वह अपने गांव में ही रूक गए थे। रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने खिड़की तोड़कर घर से गैस सिलेंडर, बर्तन से भरी बोरी व कपड़े आदि चोरी कर लिए। घटना घर के पास लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन चोर हेलमेट लगाए बाइक पर आते दिखाई दे रहे हैं। अमर सिंह ने थाना जनकपुरी में तहरीर दी है। वहीं, अनादित्य विहार के सचिन पुत्र सत्यपाल ...