सहारनपुर, जनवरी 5 -- सोमवार की तड़के करीब चार बजे खनन जोन में खनिज भरने के लिए जा रहा डंपर कलसिया के पास रेलिंग तोड़ते हुए मशकरा नदी के पुल से नीचे गिर गया। हादसे के दौरान डंपर में सवार चालक साकिब व क्लीनर अनम सुरक्षित बच गए। हादसा सामने से आ रहे खनिज वाहन से बचने के दौरान चालक के नियंत्रण खोने पर हुआ। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। डंपर नडी पर बने दो पुलों के बीच गिरा और सीधा जाकर नीचे टिक गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पुल पर कोई अन्य वाहन नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.