लोहरदगा, मई 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के बराठपुर पुल से अनियंत्रित तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार देर रात दो बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के बराठपुर पुल से अनियंत्रित होकर गिरने से हुंडई कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे वाहन पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के जिंगी निवासी बिंदेश्वर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र अमनजीत उरांव, नईम अंसारी के पुत्र 22 वर्षीय इमरोज अंसारी और विजय उरांव का 20 वर्षीय पुत्र अजय उरांव के रूप में हुई है। दुर्घटना इतनी जोरदार...