बलिया, दिसम्बर 1 -- बैरिया। बलिया-छपरा रेल खंड पर स्थित माझी रेल पुल के पिलर नम्बर आठ से सोमवार को आत्महत्या की नियत से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली किशोरी को नाविकों ने बचा लिया। नदी से निकालकर उसे बिहार की तरफ ले गए। वहां मौके पर पहुंची मांझी पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। नाविकों के अनुसार उक्त किशोरी साइकिल से माझी रेल पुल के नीचे आई। वहीं साइकिल छोड़कर रेलवे पुल पर चढ़ गई। वहां से नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबते देख नाविक नाव लेकर आनन-फानन में पहुंचे और उसे बाहर निकाला। उसका पहचान दुर्गापुर (सारण) की रोनी पुत्री मुद्रिका चौहान के रूप में की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.