बुलंदशहर, अगस्त 4 -- शनिवार को पुल से गंगा में छलांग लगाने की बात कहने वाला हृदय रोग से पीड़ित युवक सकुशल घर पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस ने राहत सकी सांस ली। गंगा पुल चौकी प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि शनिवार को उन्हें फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि गंगा पुल पर संभल की ओर से एक बाइक खड़ी है। बाइक पर कपड़े और मोबाइल रखा हुआ है। पुलिस द्वारा मोबाइल में दर्ज एक नंबर से संपर्क करने पर पता चला कि यह फोन संजीव शर्मा (35) पुत्र ब्रजलाल शर्मा निवासी हरिदासपुर थाना रामनगर जिला बरेली का है। पुलिस ने संजीव के स्वजनों का नंबर लेकर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पहुंचे संजीव के जीजा मनोज शर्मा ने बताया कि वह काफी दिनों से हृदय रोग से पीड़ित था। दिल्ली एम्स में जाने की बात कहकर घर से आया था। उसके पास संजीव का फोन आया था, जिसमें उसने कहा कि चिकित्सकों ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.