भदोही, दिसम्बर 31 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सीतामढ़ी-मिर्जापुर गंगा पीपा पुल से आवागमन शुरू हो गया। मंगलवार को इसके कारण लोगों को बड़ी राहत मिली। चार पहिया वाहनों का आवागमन चार जनवरी से होगा। बता दें कि इस साल अच्छी बरसात के कारण गंगा नदी में पानी नवंबर माह तक ज्यादा था। ऐसे में पीपा पुल निर्माण में विलंब हुआ। सीतामढ़ी आने के लिए मिर्जापुर एवं प्रयागराज के लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। मंगलवार से पीपा पुल से आवागमन चालू होने के बाद बड़ी राहत मिली है। इतना ही नहीं, कोनिया क्षेत्र के लोगों को अब मिर्जापुर जाने में बहुत ही कम समय खर्च करना होगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि मंगलवार से पुल पर पैदल तथा दो पहिया वाहनों के लिए चालू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...