मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर। नौवागढ़ी में कंतपुर तथा गढ़ीरामपुर में पुल एवं लिंकपथ निर्माण के लिए मुंगेर- मिर्जाचौकी फोरलेन पर सैंकड़ों की संख्या में किसानों ने आसा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय केशरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। केशरी ने कहा कि एनएचएआई को यहां पुल एवं लिंकपथ देना ही होगा क्योंकि हमारी मांगे ना सिर्फ जायज है बल्कि यह प्राक्कलन में भी है और लगभग दस हजार की आबादी के लिए अत्यावश्यकता भी है। केशरी ने कहा कि एनएचएआई, जिला प्रशासन और सरकार को इतनी बड़ी आबादी के आक्रोश को अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है। पुल एवं लिंकपथ निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र मंडल तथा सचिव जय सिंह उर्फ प्रमोद मंडल ने कहा कि पुल एवं लिंकपथ नहीं होने से सैंकड़ों किसानों को खेती-बाड़ी में परेशानी होगी। गौरी कुमारी, सुधा देवी, निर्मला...