सीवान, फरवरी 24 -- दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा स्टेशन के पश्चिमी छोर पर दरौंदा-महाराजगंज मुख्य सड़क के किनारे समपार संख्या 78 के समीप ब्रिज संख्या 83 के रेनोवेशन कार्य को लेकर सड़क यातायात में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस संबंध में सिनियर सेक्शन इंनियर एन आई रेलवे सिवान कार्यालय द्वारा दरौंदा थानाध्यक्ष को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। जानकारी के अनुसार ब्रिज संख्या 83 के मरम्मत कार्य के दौरान क्रेन एवं भारी रेलवे मशीनरी की आवाजाही समपार संख्या 78 के पास होगी। जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर 22 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक दरौंदा-महराजगंज सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा। भारी वाहनों को इस अवधि में समपार संख्या 69 आमदाढ़ी तथा समपार संख्या 86 पंचरुखी स्टेशन पश्...