मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट पुल की मरम्मत के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में मलबा गिराने पर शेखपुर संघर्ष समिति ने सवाल उठाया है। समिति के सदस्यों ने पथ प्रमंडल एक के कार्यपालक अभियंता को इस बाबत ज्ञापन सौंपा है। कहा है कि मलबा नदी में नहीं गिरे, इसकी व्यवस्था के लिए प्राकल्लन में 6.56 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके बाद भी कार्य स्थल पर न कॉशनरी बोर्ड लगा है और न ब्रिक वॉल है। कार्यपालक अभियंता गणेश जी ने कहा कि प्रयास रहता है कि मलबा नदी में नहीं गिरे। मलबा की सफाई करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.