मधुबनी, फरवरी 23 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मुरहदी पंचायत अंतर्गत सोनी नदी के बलाटी और मैनाडीह घाट पर नया पुल निर्माण की कवायद तेज हो गई है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा दोनों स्थलों पर दूसरे चरण की स्वाइल टेस्टिंग- मिट्टी जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या जल्द दूर होगी। मिली जानकारी के अनुसार, बरसात के दिनों में सोनी नदी उफान पर रहने के कारण बलाटी, मैनाडीह सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय से कट जाता है। लोगों को नाव या लंबा चक्कर लगाकर कलुआही, जयनगर और खजौली की ओर जाना पड़ता है। पुल निर्माण के बाद इन सुदूर ग्रामीण इलाकों का आवागमन सुगम होगा और व्यापार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। इसके मद्देनजर स्थानीय ग्रामीणों का कहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.