उरई, फरवरी 19 -- कुसमिलिया। डकोर के मुहाना में डेढ़ किमी लंबी बेतवा नदी पार करने के लिए नदी से कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। लोगों को जान खतरे में डालकर नदी पार करनी पड़ रही हैं। मुहाना चिकासी नदी पर 1.54 करोड़ से पुल का निर्माण कार्य चल रहा हैं। जिसके चलते नदी का पुल पूर्णता बंद है। आसपास के लोग नदी जिस तरह पार करते हैं वह नजारा हैरान कर देने वाला मिला और बिना परमिशन के नदी में नाव चल रही हैं। जिससे नाव में रिस्क और बढ़ जाता है, क्योंकि इसमें ही बाइक, साइकल भी रखकर उस पार ले जाई जाती है। बेतवा नदी के जिला जालौन से लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीण व ऐसा ही जिला हमीरपुर के दो दर्जन से अधिक गांव के लोग को रोजाना जान हथेली पर रखकर नाव पर सवार होते हैं। नाव पर बाइक, साइकल भी रखी जाती हैं। इलाज कराने जैसे अन्य महत्वपूर्ण काम के लिए नदी के उस पार से ...