लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर रिवर फ्रंट पुल के पास से स्कूटी खड़ी कर बुधवार दोपहर महिला ने नदी में छलांग लगा दी। महिला को कूदते देख एक नाविक नाव लेकर पहुंचा। जिसके प्रयास से महिला सकुशल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को परिवार के सुपुर्द किया है। पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक अवसाद में है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक 45 वर्षीय महिला दोपहर करीब 12 बजे गोमती में कूदी थी। छलांग लगाने से पहले महिला ने पुल के पास स्कूटी खड़ी की। फिर काफी देर तक पुल पर ही घूमत रही। अचानक से वह रेलिंग पर चढ़ कर नदी में कूद गई। राहगीरों के शोर मचाने पर नाव से मछली पकड़ने निकला शंकर मदद के लिए पहुंचा। किसी तरह से नदी में कूदी महिला को बाहर निकाला। इस बीच गोमतीनगर पुलिस भी पहुंच गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। इंस्पेक्टर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.