बस्ती, दिसम्बर 15 -- कलवारी। कलवारी-टांडा पुल पर बस्ती की तरफ रविवार दोपहर कार्यदायी संस्था ने मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर दिया। रास्ता बंद होने के बाद वहां जाम लग गया। विवाद की स्थिति पैदा हो गई। लगभग दो घंटे तक रास्ता पूरी तरह बंद रहा। इसके बाद कुछ वाहन चालक डाली गई मिट्टी पर वाहन चढ़ाकर उसे निकालने लगे। इसके बाद एक बार फिर कलवारी-टांडा मार्ग से आवागमन शुरू हो गया। कलवारी-टांडा पुल को मरम्मत के लिए 13 सितंबर से बंद किया गया था। दो पहिया वाहन तो किसी तरह निकल जा रहे थे, लेकिन चार पहिया वाहन पुल से नहीं गुजर पा रहे थे। पुल के दोनों छोर पर मिट्टी गिराकर रास्ते को अवरूद्ध कर दिया गया था। पुल पर एनएचएआई मरम्मत का कार्य करा रही थी। शनिवार को एनएचएआई ने पुल के छोर पर मौजूद मिट्टी के ढेर को हटा लिया तो वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। लोगों को लगा ...