मिर्जापुर, जून 22 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से रविवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे टेकौर निवासी एक विवाहिता अपनी तीन वर्षीया पुत्री को पुल पर छोड़ कर गंगा में छलांग लगा दिया। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद गहरे पानी से विवाहिता का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के गंगा में कूदने के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। चुनार कोतवाली के सराय टेकौर निवासिनी 28 वर्षीय आरती ने लगभग 12 वर्ष पूर्व मोहल्ले के चंद्रशेखर साहनी से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी सराय टेकौर में रहते थे। आरती को तीन बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय आंचल, सात वर्षीय प्रिंस तथा तीन वर्षीया अंजलि शामिल हैं। रविवार को सुबह चंद्रशेखर रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.