लोहरदगा, जून 22 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र के लावागांई-बाघा मुख्य पथ पर दक्षिण कोयल नदी में पुल निर्माण कार्य मे लगें एक पोकलेन और एक ट्रैक्टर को अज्ञात अपराधियों ने जलाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। हालांकि घटना के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ है या किसी अपराधी गिरोह या उग्रवादियों का, इसका पता नहीं चल पाया है। कुडू थाना पुलिस ने अज्ञात अपराधियों पर कुड़ू थाना में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कुडू प्रखण्ड से भंडरा, लोहरदगा प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर लावागाई दक्षिणी कोयल नदी पर विशेष प्रमंडल लोहरदगा द्वारा पुल निर्माण कराया जा रहा है। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने निर्माण कार्य मे लगे एक पोकलेन और एक ट्रैक्टर को जलाने का प्रयास किया। कुडू थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.