चंदौली, जनवरी 12 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा नदी से निकली बबुरी रजवाहा की सिकंदरपुर नहर पर बाजार में जाने के लिए बनाए जा रहे पुल का निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने पर स्थानीय लोगों व व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य में लापरवाही और वैकल्पिक व्यवस्था न होने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा सिकंदरपुर बाजार के पास बबुरी रजवाहा नहर पर स्थित पुरानी पुलिया को जर्जर बताते हुए नई पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन कार्य की गति धीमी है। आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। नहर में सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने के कारण पैदल आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। लोगों को काफी दूर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.