मुंगेर, मार्च 5 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में बादशाही पुल की जगह नये पुल निर्माण के लिए अधिग्रहण किये जमीन को खाली कराने के साथ ही सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का काम मंगलवार को शुरू हो गया। पहले दिन बरियारपुर चौक के पास सरकारी जमीन पर बने दुकानों को जेसीबी से तोड़कर हटाया गया। बादशाही पुल के दक्षिणी भाग में अधिग्रहण किये गये जमीन पर बने घरों को खाली कराया गया। अधिग्रहण किये जमीन को खाली कराने का काम शाम तक चलता रहा। इस मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार, सीओ कुमारी श्वेता कुमारी, सीआई हरि प्रसाद सहित बरियारपुर थाना की पुलिस थी। हालांकि बादशाही पुल की उतरी भाग में अधिग्रहण किये गए जमीन को खाली कराने कार्य चार बजे तक शुरू नहीं हो पाया था। पुल की उतरी भाग के भू स्वामियों तथा दुकानदारों ने जिला प्रशासन पर जबरन जमीन खाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.