मिर्जापुर, फरवरी 1 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका क्षेत्र के जगदीशपुर-टम्मलगंज वार्ड में स्थित पहाड़ी नाले पर तीन वर्ष बाद भी पुल का निर्माण नहीं कराया गया। इस नाले पर पुल निर्माण कराने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 129.21 लाख का डीपीआर कार्यदायी संस्था आरईएस से तैयार कराके शासन को भिजवाया था। शासन से पुल के लिए धन आवंटित न किए जाने पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पहाड़ी नाले पर तीन वर्ष पूर्व टम्मलगंज वार्ड के लोगों की मांग पर पुल निर्माण कराने का निर्देश तत्कालीन डीएम को दिया था। डीएम ने कार्यदायी संस्था आरईएस से 129.21 लाख का डीपीआर शासन को भिजवा दिए। इसके बावजूद अभी तक पुल निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.