पलामू, मार्च 21 -- हैदरनगर, प्रतिनिधि। उत्तर कोयल मुख्य नहर पर बने जहाजी पईन के पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड के खरगाड़ा पंचायत के किसानों व ग्रामीण गुरुवार से धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलन में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि भी उनका साथ दे रहे हैं। नया थाना परिसर से सटे खरवार वीर बाबा स्थल के समीप धरने पर बैठे किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमतोष सिंह, पूर्व मुखिया जितेन्द्र पासवान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पंसस मनीष कुमार मेहता, किसान जितेन्द्र सिंह, नंद पासवान, सत्येन्द्र पासवान, श्याम लाल राम, मुन्द्रिका सिंह, संजय सिंह, प्रेमचंद कुमार, सुदर्शन सिंह, रुंजय सिंह आदि ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से उनकी 100 एकड़ की खेती प्रतिवर्ष मारी जा रही है। धरना में सजवन, सलेमपुर, हरिजन बिगहा, चेचरिया, संतोषडीह गांव के सैकड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.