कोटद्वार, अप्रैल 17 -- कोटद्वार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालन पुल निर्माण कार्य निश्चित समयावधि के अंदर न होने पर रोष व्यक्त किया है। विरोधस्वरूप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में निर्माणाधीन मालन पुल के समीप जाकर वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को मिष्ठान वितरण कर विरोध जताया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुल निर्माण के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों की ओर से 15 अप्रैल अंतिम तिथि रखी गई थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार कोटद्वार की जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा था कि पुल को बनाने में भारत में पहली बार आई आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पुल जल्दी बनकर तैयार हो जायेगा। वहीं दूसरी ओर पुल पर कार्य करने वाले श्रमिकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.