मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। गंगापुर पंचायत के रमनी घाट पर शनिवार को पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता ने पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि गंगापुर पंचायत के रमनी घाट पर जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। रमनी घाट पर पुल बनने से आस-पास क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुलभ होगा। शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता मुखिया प्रियंका कुमारी ने की। विभागीय जेई श्रवण कुमार ने बताया कि पांच करोड़ 83 लाख की लागत से पुल निर्माण कार्य होगा। मौके पर जिला बीस सूत्री सदस्य यादव उमेश कुमार, प्रखंड बीस अध्यक्ष राजीव कुमार यादव, बेचो सिंह, राजेश रोशन पंडित, चन्देश्वरी यादव, सदानंद यादव, शिव कुमार यादव, राज कुमार यादव, पप्पू कुमार, योगेंद्र यादव, नारद यादव, सिकंदर यादव, सुखदेव यादव सहित...