सुपौल, सितम्बर 21 -- कुनौली (सुपौल), सुनील कुमार दो देशों (भारत और नेपाल) के बीच पुल क्या टूटा, मानों दोनों देश के लोगों का दिल ही टूट गया। दिल भी ऐसा टूटा कि न नए रिश्ते पनप पा रहे हैं और न ही पुराने संजोये जाने की स्थिति में हैं। दरअसल, सुपौल जिले की कुनौली सीमा से सटे भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्थित खांडू नदी पर साल 1965 में नेपाल के दिवंगत राजा वीरेंद्र वीर विक्रम शाहदेव ने काठ पुल का निर्माण कराया था। इस पुल से आवाजाही कर नेपाल के दर्जनों सीमाई गांवों के लोग कुनौली बाजार खरीदारी करने आते थे। कुनौली के अधिकांश लोग अपने बेटे-बेटियों की शादियां भी एक-दूसरे देश में करते थे। इससे दोनों के बीच पारिवारिक के साथ-साथ व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होता था। लेकिन साल 1987 में इलाके में भीषण बाढ़ आई। उस बाढ़ में यह काठ पुल टूट गया। जान-माल क...