हरिद्वार, जनवरी 16 -- पुरानी हरिद्वार रोड पर पीठ बाजार के पास नाले पर बने पुल के नीचे लंबे समय से डंप हो रहे कूड़े को लेकर हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का ग्राम पंचायत ने त्वरित संज्ञान लिया। शुक्रवार को पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और पुल के नीचे व आसपास जमा मिश्रित कूड़े का निस्तारण करा दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और हिन्दुस्तान अखबार का आभार जताया। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटों के भीतर पंचायत द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दुर्गंध दूर हुई और आवागमन सुचारु हुआ। यह मार्ग डिवाइन कॉलेज, पीठ बाजार और आसपास के गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। लंबे समय से कूड़ा जमा होने के कारण स्थानीय लोगों व दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़...