गढ़वा, अगस्त 26 -- गढ़वा। कांडी थानांतर्गत पतिला गांव निवासी अनवर अंसारी का पुत्र 10 वर्षीय फैजान राजा सोमवार पुल के नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि फैजान अपने घर से साइकिल पर सवार होकर स्कूल गया हुआ था। स्कूल में छुट्टी होने के बाद वहां से साइकिल से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान पुल के पास अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उसके बाद उसे आसपास के लोगों की मदद से उठाकर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...