चक्रधरपुर, जनवरी 9 -- आनंदपुर। आनंदपुर थाना क्षेत्र के डूमिरता के पास बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मनोहरपुर बाजार निवासी संजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए राउरकेला भेजा गया है। जानकारी के अनुसार संजय गुप्ता अपनी कार से रांची से मनोहरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान डूमिरता के समीप पुल के ड्रेनेज से कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार उछलकर एक पेड़ से टकराते हुए लगभग दस फीट गहरे खेत के गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना के वक्त कार में संजय गुप्ता अकेले सवार थे और गिरने के बाद वे कार में फंस गए। सुनसान इलाका और रात का समय होने के कारण तत्काल मदद मिलना मुश्किल हो गया। बावजूद इसके संजय गुप्ता ने साहस दिखाया और घायल अवस्था में काफी देर तक कार से निकलने का प्रयास करते रहे। इसी दौरान एक बाराती वाहन से गुजर रहे लोगों ने मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.