किशनगंज, मार्च 8 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के सिंघीमारी पंचायत का लगभग आधा दर्जन गांव के लोग आजादी के वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रहे हैं। सिंघीमारी पंचायत में बुनियादी सुविधा की कमी आज भी है। यहां के लोगों को आज भी आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। पुल के अभाव में लोगों को बरसात के समय चचरी पुल तो नाव की सवारी करने की मजबूरी है। लेकिन इन ग्रामवासियों को आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। स्थिति ऐसी है कि यदि बरसात के दिनों में कोई बीमार पड़ जाए तो उन्हें सीमावर्ती नेपाल जाने की मजबूरी हो जाती है। सिंघीमारी पंचायत का चार वार्ड के लगभग आधा दर्जन गांव डाकूपाड़ा, पलसा, बलुवाडांगी, मंदिर टोला आदि कनकई नदी पर पुल नहीं रहने के कारण शेष पंचायत के हिस्से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.