बस्ती, जनवरी 24 -- बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के दुबौलिया-महाराजगंज संपर्क मार्ग पर धरमूपुर के निकट बने नहर की पुलिया पर अनियंत्रित पल्सर बाइक सवार रैलिंग से टकराकर गंभीर रूप से लड़कर घायल हो गए। स्थान लोग की मदद से एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी पल्सर बाइक सवार गोलू एवं मनोज दुबौलिया से अपने घर वापस जा रहे थे। इसी बीच वह अनियंत्रित हो धरमपुर के निकट बने नहर की पुलिया की रैलिंग से टकरा गए। जिससे दोनो कै गंभीर चोटे आई हैं। दोनों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.