मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- सरैया। नगर पंचायत के महमदपुर नया टोला के समीप एसएच 86 पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जैतपुर थाने के मुजा निवासी अनिल राम का पुत्र मिथिलेश कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया, हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी सरैया पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...