मुरादाबाद, मार्च 11 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के बेकाबू ट्रक रझेड़ा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार रात गाजियाबाद से एक ट्रक सरिया लादकर हल्द्वानी के लिए निकला था। ट्रक को अमरोहा के गजौरा निवासी चालक वसीम चला रहा था। उसके साथ बिलारी के गांव नरखेड़ा निवासी रूपेश खलासी भी ट्रक में था। बताया गया कि मंगलवार तड़के करीब तीन बजे ट्रक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर स्थित रझेड़ा नदी पुल पर पहुंचा तभी अचानक बेकाबू हो गया। बेकाबू ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण ट्रक के परखच्चे उड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.