मुरादाबाद, मार्च 11 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हाईवे पर बेकाबू हुआ सरिया लदा आयशर कैंटर रझेड़ा नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। करीब चालीस फुट ऊंचाई से गिरने के कारण कैंटर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गजरौला निवासी चालक वसीम और बिलारी के गांव निवासी हेल्पर रूपेश की शरीर में सरिये घुसने से मौके पर ही मौत हो गई। केबिन काटकर दोनों शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिये। माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर निवासी वसीम(25) पुत्र नसीम अहमद आयशर कैंटर चालक था। उसके साथ बिलारी थाना क्षेत्र के गांव नरूखेड़ा निवासी रूपेश(28) हेल्पर का काम करता था। बताया गया कि वसीम और रूपेश सोमवार को आयशर कैंटर में सरिया लादकर गाजियाबाद से उत्तराखंड के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.