लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- भीखमपुर, संवाददाता। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग के कस्बा भीखमपुर में सीतापुर ब्रांच नहर पुल पर घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे डंपर को बचाने में एक सरिया भरा ट्रेक रेलिंग तोड़कर नहर में लटक गया। चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। वहीं ट्रक रेलिंग में फंसने से बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। क्रेन आने पर ट्रक को पुल से हटाकर आवागमन बहाल किया गया। इस दौरान तीन घंटे रास्ता बाधित रहा । मितौली क्षेत्र के कस्बा भीखमपुर में रविवार सुबह पांच बजे सीतापुर ब्रांच नहर पुल पर बाराबंकी से चालक मोहम्मद आमीन निवासी शहबाजपुर परिचालक कारसेन शहबाजपुर जिला शाहजहांपुर सरिया लेकर शाहजहांपुर जा रहे थे। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग के कस्बा नहर पुल पर घने कोहरे व मोहम्मदी तरफ से आ रहे डंपर को बचाने में ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में लटक गया। हादसे ...