देवघर, जून 28 -- मारगोमुंडा। पिपरा-लहरजोरी मुख्य मार्ग के बगडोरो नदी पर बनी पुल की रेलिंग टूट जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताते चलें कि कई दशक पूर्व बने पुल में निर्माण के दौरान रेलिंग का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन रेलिंग टूटकर ध्वस्त हो गया। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। बताया जाता है कि पिपरा-लहरजोरी मुख्य सड़क इस इलाके की व्यस्त सड़कों में एक है। इस सड़क की ओर से हर रोज हजारों वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जहां पुल पर रेलिंग टूट जाने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने पुल पर रेलिंग मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.