गंगापार, फरवरी 4 -- खुरमा और भवानीपुर के मध्य बह रह कर्णावती नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग को लेकर समाजसेवी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित कई मंत्रियों को ज्ञापन दिया। क्षेत्र के खुरमा गाँव निवासी समाजसेवी देवेंद्र पांडेय ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को ज्ञापन देकर मांडा के खुरमा और भवानीपुर गाँव के मध्य बह रही कर्णावती नदी पर पक्के पुल की मांग की है। यदि यह पुल बन जाता है , तो दोनों ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों के आम ग्रामीणों व किसानों को आवागमन में लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और हर वर्ग को सुविधा होगा। समाजसेवी ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह को भी पुल निर्माण और कर्णावती नदी के साफ सफाई हेतु ज्ञापन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...