लातेहार, मार्च 19 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गढ़बुढ़नी पंचायत का ग्राम केनाटोली स्थित पुल का अप्रोच पिछले कई महीनों से टूटा हुआ है। जिसके कारण यहां आवागमन पर दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ गई है। वहीं भारी वाहनों के प्रवेश पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। पिछले वर्ष ही करोड़ों की लागत से इस पुल को जोड़ने वाली लगभग 24 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। जिससे इस क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से भी अधिक गांवों को आवागमन में काफी सहूलियत मिली है। लेकिन पुल का अप्रोच टूट जाने के बाद से लगातार यहां पर छोटी-छोटी दुर्घटनाएं हो रही है, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने इसे जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.