रायबरेली, दिसम्बर 3 -- हरचंदपुर संवाददाता। प्यारेपुर बाला संपर्क मार्ग पर आवागमन करते समय बरती गई जरा सी आसावधानी किसी को दुर्घटना का शिकार बना सकती हैं। नैय्या नाला के क्षतिग्रस्त पुल के पास मार्ग की पटरी पानी में कटकर बह गई है। पुल का किनारा ढहने की कगार पर पहुंच गया है। दर्जन भर से अधिक गांवों के लोग और स्कूली छात्र प्रतिदिन पुल से गुजरते हैं। हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। लगता है सम्बंधित विभाग किसी दुर्घटना के इंतजार में खामोशी अख्तियार किये बैठा है। क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के समीप नैय्या नाला पर बने पुल के निकट मार्ग की पटरी मिट्टी कई साल पहले बारिश में धीरे-धीरे कटकर बह गयी है। जिसका असर पुल पर भी पड़ा है। नतीजतन पुल का किनारा खोखला हो चुका है। प्यारेपुर से बाला गांव की तरह जाने मार्ग की पटरी पर काफी गहरा गड्ढा उत्पन्न हो गया ह...