गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर ने पुलिस हिरासत से भागने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हाशम निवासी भरतपुर, राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने 17 फरवरी 2026 को हाशम को जब पकड़ने की कोशिश की, तो उसने केएमपी एक्सप्रेसवे से छलांग लगा दी। इसमें उसका पैर टूट गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 फरवरी को स्वस्थ होने पर पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हाशम इसी साल जनवरी में पुलिस हिरासत से भाग निकला था। इसके बाद उसने शिवाजी नगर क्षेत्र से एक बाइक चोरी कर ली। उसके खिलाफ गुरुग्राम जिले के विभिन्न थानों में चोरी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फ...