फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी ने फरार होने के लिए पुलिसकर्मी की आंख में मिट्टी डालकर पिस्तौल छीन ली और दो राउंड गोली चला दी। इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी को इलाज के लिए बीके अस्पताल के लिए रवाना हो गई है। सेंट्रल थाना में दर्ज मामले में अपराध शाखा सेक्टर-30 ने ने सात फरवरी को राजस्थान निवासी मोनू नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। तभी से आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहा था। अपराध शाखा सेक्टर-30 प्रभारी अनिल कुमार , सब-इंस्पेक्टर विजय खन्ना की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। मंगलवार देर रात पुलिसकर्मी आरोपी को रंगदारी की वसूली गई रकम की बरामदगी के लिए लेकर जा रहे थे। जब वे पाली रोड पर पहुंचे तो आरोपी ने अचानक ...