सोनभद्र, जनवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। मनरेगा योजना को कमजोर करने तथा महात्मा गांधी के नाम को हटाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की तरफ से वाराणसी में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तरफ से कथित धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना को लेकर छात्र संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। घटना के विरोध में रणनीति तैयार की जा रही थी, इसी दौरान सोमवार की रात करीब 11:30 बजे एनएसयूआई के प्रदेश सचिव गणेश विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता और आकाश गौतम को रॉबट्सगंज कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कोतवाली परिसर में जमावड़ा शुरू हो गया। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते...