औरंगाबाद, मार्च 4 -- नवीनगर थाना पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए एक ग्रामीण की सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय प्रमोद साव के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस पर ही मारपीट करने से मौत होने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र बबन कुमार ने बताया कि उसके पिता को 27 फरवरी को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी। उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गई है। 2 मार्च को उसे सूचना मिली कि उसके पिता की पुलिस हिरासत में मारपीट से मौत हो गई है। वह परिवार के साथ थाना गया तो वहां से उसे भगा दिया गया। इसके बाद से उसे नहीं मिलने दिया गया। मृतका का पुत्र सहित अन्य परिजन सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मारपीट कर हत्या का गुनाह कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था। मारपीट से ही उसके पिता की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.