नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन में 21 अक्तूबर को आयोजित पुलिस स्मृति दिवस पर बीते एक साल में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारीजनों को सम्मानित करेंगे। साथ ही शोक परेड की सलामी भी लेंगे। मुख्यमंत्री पुलिसर्मियों के कल्याण से जुड़ी कई घोषणाएं भी कर सकते हैं। हर साल पुलिस महकमे में डयूटी के दौरान संवेदनशीलता, समर्पण और त्याग दिखाने वाले शहीद पुलिसकर्मियो की याद में 21 अक्तूबर को स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह परम्परा 66 साल से चल रही है। अक्तूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान गश्त पर निकले थे। उस समय चीनी सैनिकों ने उन पर हमला कर दिया था। इसमें उनकी जान चली गई थी। इन वीर जवानों की याद में ही पुलिस स्मृति दिवस मनाने की परम्परा चल रही है। भारत में 1 सितंबर 2024 से 31 अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.