हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी। बच्चीनगर कठघरिया निवासी जिन्दर कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने मुखानी थाने में तहरीर देकर गुमशुदा पति को खोजने की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुरजीत सिंह(58) पुत्र बुध सिंह 15 फरवरी को रात नौ बजे घर से निकले थे। तब से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होंने अपने प्रयासों से उन्हें खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं लग पाया। थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.