आरा, जनवरी 28 -- शाहपुर। पुलिस ने कुंडेश्वर गांव में हुए पथराव को लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव में पुलिस पर हुए पथराव को लेकर पुलिस की ओर से दर्ज शाहपुर थाना कांड संख्या 23/26 दिनांक 26/1/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त छोटू सिंह, चेतन सिंह, कर्मवीर सिंह, अजित कुमार यादव, संदीप यादव और अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी कुंडेश्वर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। ------ एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार शाहपुर। बहोरनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ एक एनबीडब्ल्यू वारंटी दामोदरपुर के मंतोष पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...