जमशेदपुर, मार्च 22 -- आजादनगर रोड नंबर-2 के पास गुरुवार रात 9 बजे पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोपी तबरेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने नशे में हंगामा किया था। उसके पास से ब्लेड बरामद किया गया है। गुरुवार रात में हंगामा करते हुए उसने अपने शरीर पर ब्लेड से वार किया था। लोगों की मदद से पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक नशे में था। इस दौरान किसी ने उसे चोर कह दिया, जिससे वह गुस्से में आ गया और हंगामा शुरू कर दिया। युवक ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। मौके पर पुलिस ने भी उसकी पिटाई की। इस दौरान युवक ने भी पुलिस पर हाथ चला दिया। मामले को लेकर मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि युवक का नाम मो. तबरेज है। वह हाल ही में जेल से बाहर आया है। उसने साकची में अपने साथियों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.