बिजनौर, दिसम्बर 30 -- पति से अनबन के चलते घर से लापता महिला को पुलिस ने कुछ घंटों में ही तलाश कर दोनों की रजामंदी के साथ घर भेज दिया है। महिला पति से विवाद के चलते एक दिन पहले घर से लापता हुई थी। मोहल्ला निवासी नदीम पुत्र शमीम अहमद की पत्नी यासमीन सोमवार को घर छोड़कर चली गई थीं। महिला के अचानक घर से चले जाने से पूरा परिवार परेशान हो गया। काफी तलाश के बावजूद जब यासमीन का कोई सुराग नहीं मिल सका, तो परिजनों ने थाने में सूचना दी। मामले की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में कस्बा इंचार्ज ललित कुमार तथा महिला कांस्टेबल मधुर तोमर की एक टीम गठित की गई। जिसने महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन कर मंगलवार को यासमीन को सकुशल बरामद कर लिया। महिला को लाकर प...